बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिये दर दर भटक रहा लाचार पिता!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट:-

बेटे को हत्यारा को सजा दिलाने के लिए पिता दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर, पीड़िता ने कहां- पुलिस मामले को रफा-दफा करने के लिए बता रही है एक्सीडेंटल

गया। अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए एक पिता दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित पिता रविंद्र कुमार सिंह बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर काट रहे है लेकिन आश्वासन मिलने के अलावा कुछ हो नहीं रहा है और तो और अब पुलिस हत्यारे को बचाने में लगी है। पुलिस मर्डर केस को एक्सीडेंटल बता कर मामला को रफा-दफा करना चाहती है। दरअसल यह मामला गया जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत ग्राम पिपरा के रहने वाले रविंद्र कुमार सिंह के बेटे कुंदन कुमार से जुड़ा है।

इनके बेटे का हत्या 19 अक्टूबर 2021 को पीट पीटकर कर दी गई थी। पीड़ित पिता रविंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि मेरे बेटे कुंदन कुमार को साजिश के तहत घर से अशोक कुमार उर्फ मिट्ठू बुलाकर ले गया और अपने साथियों के साथ बगल के गांव सिवाना में बेरहमी से सिर में मारपीट किया और घटना को एक्सीडेंटल बताने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया।

जब इसकी सूचना हमलोगों को मिला तो पहुंचकर आनन-फानन में इलाज के लिए पटना एम्स ले गए जहां 44 दिनों तक इलाज चला लेकिन घटना के बाद से एक बार भी होश नहीं आया और डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे को हत्यारे को गिरफ्तार कराने के लिए फतेहपुर थाना से लेकर एडिशनल एसपी, डीएसपी को लिखित आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक आश्वासन के अलावा न्याय नहीं मिला है। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि घटना में संलिप्त दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।

इसी तरह से सितंबर 2015 में भो बड़े बेटे चंदन कुमार को भी घर से बुलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या कर दी गई थी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया था और पुलिस मामले को एक्सीडेंटल बता कर रफा-दफा कर दिया गया था लेकिन इस बार अपने बेटे को हत्यारे को सजा दिलाने के लिए पिता जी जान लगाए बैठे है।
बाईट सुमंत कुमार परिजन
बाईट परिजन
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment