तलाब में लावारिस अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर जिले के शाहकुंड पुलिस ने पोखर से एक लावारिस अवस्था में शव बरामद किया है। मृतक की पहचान शाहकुंड बाजार की रहने वाले दिनेश चौधरी की 30 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है। लोगों के कहा की अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या कर अपराधियों ने आत्महत्या का रूप देने को लेकर तालाब में फेंक दिया गया है। हालांकि घटना के बाबत थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित आवेदन नहीं दी गई है, जिसके कारण पुलिस यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। मृतक महिला की शादी सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर में हुई थी, जिससे मृतिका को एक 9 वर्ष का लड़का है उक्त महिला पिछले कई साल से मायके में रह कर अपना जीविकोपार्जन चला रही थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस इस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

Join us on:

Leave a Comment