एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा के अध्यक्षता में मसानजोर के नये थाना भवन में अपराध गोष्ठी आयोजित

SHARE:

बसंत भालोटिया की रिपोर्ट

अपराध नियंत्रण एवं कोरोना से बचाव एवं जागरूकता हेतु निकाला गया फ्लैग मार्च

दुकानदारों एवं पर्यटकों को जागरूक करते हुए किया गया मास्क का वितरण

दुमका

आज गुरुवार को मसानजोर थाना के नये भवन में एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी के अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया|मौके पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने मसानजोर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्देश देते हुए पेंडिंग केशो का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया|अपराध नियंत्रण के लिए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कुर्की एवं वारंटों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया जाए|उन्होंने निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं|अवसर पर वैश्विक महामारी कोरोना से जनमानस के बचाव हेतु जरुरी कदम उठाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराया जाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी|बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोरोना से आम लोगों को बचाने हेतु सामाजिक दूरी का पालन कराना एवं मास्क का प्रयोग कराना सुनिश्चित किया जाए|अपराध गोष्ठी के उपरांत नूर मुस्तफा के नेतृत्व में मसानजोर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर दुकानदारों एवं पर्यटकों को कोरोना से बचाव की जानकारी देते हुए मास्क वितरण किया गया|दुकानदारों एवं पर्यटकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अपनी तथा औरौ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करें एवं मास्क का प्रयोग करें|बिना मास्क पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी|गौरतलब है कि नववर्ष पर मसानजोर में पर्यटकों की भीड़ जुटती है|सामाजिक दूरी एवं मास्क के प्रयोग में कोताही बरतने से कोरोना का प्रसार बढ़ सकता है,इसी को ध्यान में रखते हुए आज लोगों को जागरूक करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई|

Join us on:

Leave a Comment