प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रो राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि गंगा नदी पर शाम्हो-मटिहानी पुल निर्माण पर राहु-केतु की छाया नहीं पड़ी, तो आगामी जून माह तक टेंडर जारी हो जाएगा। हालांकि उन्होंने खुलासा नहीं किया कि राहु-केतु नक्षत्र है या कोई अन्य छाया। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सांसद प्रो. सिन्हा के इस वक्तव्य को राजनीतिक बयान के रूप में लिया जा रहा है। दरअसल राकेश सिन्हा ने शाम्हो और मटिहानी के बीच गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग राज्यसभा में की थी जिसके बाद इस पर पहल हुई है। सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि डीपीआर बना था लेकिन कुछ शिकायत की वजह से उसे रोका गया जिससे एक साल का समय बर्बाद हो गया, अब एक दूसरी कंपनी को डीपीआर बनाने दिया गया था जो बन गया है, जून माह तक टेंडर भी हो जाएगा।
दरअसल शाम्हो प्रखंड बेगूसराय जिले का हिस्सा है लेकिन वहां जाने के लखीसराय जिला होकर जाना पड़ता है जबकि शाम्हो मटिहानी पुल बन जाने दूरी घटने के साथ की लाभ होगा। वहीं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के सवाल पर कहा कि बिहार में भाजपा जदयू गठबंधन अच्छा चल रहा है। भाजपा और जदयू के सर्वोच्च नेता सक्षम है कि कब क्या किया जाय।
इसलिए इस पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहिए।
सांसद राकेश सिन्हा मंगलवार की रात बेगुसराय के सुहिर्दनगर नगर मोहल्ले में बुद्धिजीवी संगम समारोह में हिस्सा लेने आये थे।
बाईट- राकेश सिन्हा, राज्य सभा सांसद




