प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में नव वर्ष के शुभ अवसर पर तेघड़ा गौशाला समिति के द्वारा करीब ढाई सौ गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। गौशाला परिसर में आयोजित समारोह में भीषण ठंड को देखते हुए गरीब लोगों को ठंड से बचाव के लिए गौशाला समिति द्वारा कंबल का वितरण किया गया है। इस कंबल वितरण समारोह में गौशाला समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय समेत गौशाला समिति के सभी लोग मौजूद थे । गौशाला समिति के सचिव शिबू केजरीवाल ने बताया कि तेघरा गौशाला द्वारा गरीब लोगों को मदद के ख्याल से कंबल वितरण का निर्णय लिया गया। नववर्ष के मौके पर करीब ढाई सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण और आर्थिक मदद दी गई है। तेघरा गौशाला लगातार अच्छा काम कर रही है। गौशाला समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से यह कंबल वितरण का आयोजन किया गया था ताकि गरीब लोगों को इस ठंड में कुछ राहत मिल सके।
बाईट- शिबू केजरीवाल, सचिव तेघरा गौशाला समिति




