बिहार में प्रदेश सहित हर जिले में बन रही है पत्रकारों के संगठन (WJAI) की नई कमेटियां- प्रदेश अध्यक्ष!

SHARE:

:-ब्यूरो रिपोर्ट!


पत्रकारों का सबसे विश्वसनीय और सबसे एक्टिव संगठन “वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (WJAI), राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल सर, बिहार प्रभारी मधुप मणि पिक्कू सर,बिहार प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद और महासचिव सागर कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार प्रदेश के पत्रकारों को एकजुट, संगठित होने के लिए एक अवसर प्रदान कर रहा है और इसके लिए WJAI जैसा विश्वसनीय, राष्ट्रीय मंच भी प्रदान कर रहा है।

आपको बताते चलें कि इस संगठन के माध्यम से हम केवल पत्रकारों को एकजुट ही नहीं कर रहे हैं बल्कि पत्रकारों के हक हकूक का आवाज उठाने में भी हमारा संगठन नंबर वन रहा है , साथ ही साथ हम पत्रकारों का आर्थिक पक्ष कैसे ठीक हो? कैसे हम आर्थिक रूप से सशक्त हो पाए कैसे हमारे चैनल वेबसाइट्स के लिए विज्ञापन आ पाए? पत्रकारों की ट्रेनिंग? नए दौर की पत्रकारिता में अपने आप को कैसे अपडेट करें? वेबसाइट पर ट्रैफिक अत्यधिक कैसे आ पाए , कैसे कंटेंट में सुधार किया जाए और ब्रेकिंग खबरें सबसे पहले कैसे हमारे पास पहुंचे उसके लिए एक बड़ा नेटवर्क तैयार करना और सबसे महत्वपूर्ण ‘ पत्रकारिता’ कैसे करें इसके लिए समय-समय पर वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में पैनल बनाकर टीम के मेंबरों का प्रशिक्षण, उसके साथ-साथ पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर लगातार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना और पंचायत, प्रखंड स्तर के पत्रकारों को राजधानी के पत्रकारों के साथ अटैच करके पत्रकारों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर अपने हितों के लिए आवाज उठाना और उसकी रक्षा करना हमारा मकसद है।
इसी निमित्त WJAI की बिहार प्रदेश कमेटी और बिहार के तमाम जिलों की जिला कमेटियां बनाई जाती है तो आदरणीय बिहार प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद जी के नेतृत्व में बिहार प्रदेश पदाधिकारी की टीम बनी है और अब बिहार प्रदेश की विस्तारित कमेटी के साथ-साथ सभी जिलों में नए जिला अध्यक्ष और नई जिला कमेटी बननी है ।
अगर आप भी नए तरीके से पत्रकारिता करना चाहते है , अगर आपने भी है जोश जज्बा और जुनून है तो आइए
WJAI संगठन में जुड़कर उपरोक्त मुद्दों पर साथ मिलकर काम करते हैं इसके लिए आपका स्वागत है ।
जुडऩे के लिए जल्द से जल्द हमें निम्न नंबरों पर संपर्क कीजिए

Note : आने वाले अगस्त महीने के पहले सप्ताह में सभी जिला अध्यक्ष जब बन जाएंगे तब हम लोग पटना में बड़ा राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी करने वाले हैं इसमें सभी माननीय जिला अध्यक्षों, और जिला कमेटी को बुलाकर सम्मानित करने का काम भी हम लोग करेंगे इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के IPRD मिनिस्टर और विधानसभा और विधान परिषद के अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया जाएगा, इसके साथ-साथ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद कौशल सर आप लोगों को संगठन का सर्टिफिकेट भी वितरण करेंगे ।

सागर कुमार
प्रदेश महासचिव, WJAI
9155378519

अक्षय आनंद
प्रदेश अध्यक्ष, WJAI
76778 31822

Join us on: