नवादा- AC बोगी में सीट के लिये विवाद, बदमाशों ने कर दी दरोगा दंपति की पिटाई, मचा बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह!

गया हावड़ा ट्रेन के ऐसी बोगी में जबरन यात्री के सीट पर बैठने के विवाद में दारोगा दंपति की बेटिकट बदमाशों ने कर दी पिटाई!
घटना के बाद दरोगा दंपति ने काशीचक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन के आगे आकर जमकर काटा बवाल, इस दौरान एक घण्टे तक ट्रेन काशीचक स्टेशन पर खड़ी रही, वहीं RPF की टीम पति पत्नी को समझाने की कोशिश में जुटी रही, नवादा से गयी आरपीएफ की टीम ने दंपति को काफ़ी समझाया तब जाकर आक्रोशित दारोगा दंपत्ति ने घटना की लिखित शिकायत  आरपीएफ को दी!
मगर बड़ा सवाल ये कि सुरक्षा के नाम पर रेलवे कई दावे करती है लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नही होता दिख रहा है? तो क्या आरोपियों की पहचान कर रेल प्रशासन करेगी कोई सख्त कार्रवाई?  या ये सिलसिला यूं ही जारी रहेगा? आखिर कबतक रेल यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता रहेगा?
वैसे भी यह रेलखंड इस चीज के लिए काफी प्रसिद्ध है!
शंखनाद के लिये नवादा से सोनू सिंह की रिपोर्ट!

Join us on: