नवादा- मासूम की बर्बर हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका, सड़क जाम बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह!

नवादा जिले में एक 7 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। अपराधियों ने बच्चे की आंखें फोड़ दीं। बच्चे का शव काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में एक तालाब किनारे से बरामद किया गया।

मृतक की पहचान बौरी गांव निवासी कारु चौधरी के पुत्र आर्यन राज के रूप में हुई है। पिता कारु चौधरी ने बताया कि आर्यन शनिवार शाम 3 बजे से लापता था। रात में खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के पश्चिम में कब्रिस्तान के पास तालाब किनारे पड़ा मिला।

बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक बौरी ले जाया गया, जहां डॉ. सफीक आलम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही काशीचक थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। आक्रोशित लोगों के द्वारा हंगामा किया गया है.

थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बच्चे की दोनों आंखों में खून बह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाने की कोशिश कर रही है लेकिन लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. अस्पताल के बाहर लोग जो है। अस्पताल को घेर कर रखा है…वहीँ सड़क जाम कर लोग हँगामा और अपराधियों के गिरफ्तारी की माँग पर अड़े हैँ!

Join us on: