जहानाबाद- बालू खनन फायरिंग मामले में एक की मौत पांच घायल पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद में बालू खनन को लेकर 2 पक्षों मे हुई फायरिंग मामले में एक पक्ष के धीरज कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि अभी भी पांच लोग गोली लगने से घायल हैं जिनका इलाज पटना में चल रहा है। इस दौरान एक पक्ष के 4 और दूसरे पक्ष के 2 शख्स के पेट, पैर और सीने में गोली लगी है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर और गिजी गांव के लोगों के बीच में हुई। धीरज के मौत के बाद दोनों गांव के बीच आक्रोश व्याप्त है जिसे देखते हुए एसपी के नेतृत्व में इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
घायलों को इलाज के लिए पहले घोसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। अब स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को पटना भेजा गया । गोलीबारी में
धीरज कुमार के सीने में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, चैतीपीपर गांव के दिनेश राम के पैर, अजय राम के पेट, सुधीर राम और विजय राम को पैर में गोली लगी है। गिजी गांव के विष्णु कुमार भी इस घटना में घायल है।
जिले में क्राईम का ग्राफ दिन प्रतिदिन पर बढ़ता जा रहा है दिनदहाड़े अवैध रूप से बालू खनन को लेकर 2 पक्षों के बीच लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई थी। इस दौरान एक पक्ष के 4 और दूसरे पक्ष के 2 व्यक्ति के पेट, पैर और सीने में गोली लगी थी। यह घटना घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर और गिजी गांव के लोगों में हुई। इस घटना के बाद दोनों गांव के बीच लगातार आक्रोश पनपता जा रहा है देर रात्रि तक पुलिस दोनों गांव में छापेमारी करने में जुटी हुई है
बता दें कि जहानाबाद में बीते 4 साल पहले ही बालू खनन पर रोक लगा दिया गया है। इसके बावजूद चैतीपीपर और गिजी गांव के लोग लगातार अवैध खनन कर बालू को बेचने का काम करते है। दोनों गांवों के बीच कई महीनों से बालू खनन के लिए क्षेत्र निर्धारित करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। घायल अजय कुमार ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही वे घर से बाहर निकले, उन्हें गोली लग गई। गांव के लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर लगा फटाका फुट रहा है
वहीं, गांव के लोगोंका कहना है कि अचानक से
20 -25 लोग आए और फायरिंग करने लगे। आवाज सुनकर लग रहा था फटाका फुट रहा है। देखने के लिए जैसे ही अजय के घर वाले बाहर निकले कि गोली लग गए।
घर के लोग बाहर निकले, उन्हें भी गोली लग गई।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे थे। इस संबंध में एसपी का कहना है कि बालू उठाव को लेकर 2 पक्षों में हुए विवाद में फायरिंग हुई
है, जिसमें 6 लोगों को गोली लगीथी। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है घटनास्थल पर जिले के वरीय अधिकारी समेत अन्य अधिकारी जांच के लिए पहुंचे है । घटना के संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा लिखित आवेदन दी गई है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की बात कह रही है बालू को लेकर जिले में कई जगहों पर विवाद चल रहा है सवाल या उठना है कि जब बालू के उठाओ पर रोक है तो आखिरकार जिले के विभिन्न जगहों से बालू का उठाओ कैसे हो रही है

Join us on: