बेगूसराय – अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय मे एक बड़ा हादसा सामने आया हैँ। इस हादसे मे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक टोटो चालक की मौत हो गई हैँ वही टोटो बुरी तरीके से छत्तीग्रस्त हो गया हैँ। बताया जा रहा हैँ की मृतक घर जाने से पहले अपने ई रिक्शा को चार्जिंग पॉइंट पर चार्जिंग के लिए जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन नें उसे ठोकर मार दी जिससे जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सबसे दुखद पहलु यह हैँ की मरने से पहले मृतक लगातार अपने परिवार के लोगो से बात करने को कह रहा था पर संबेदनहीन लोगो नें एक कॉल करने के लिए अपना फोन उसे नहीं दिया। घटना जीरोमाईल पुलिया के पास की हैँ।
मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गंज के रहने वाले मोहमद शमीम के पुत्र मोहमद इरसाद के रूप मे हुई हैँ। बताया जाता हैँ की मृतक सामान्य दिनों की तरह शनिवार को घर से टोटो लेकर चलाने के लिए निकला। लेकिन ये उसकी जिंदगी का आख़री सफर था। दो बजे रात मे पुलिस नें उसके मरने की खबर दी तो घर मे कोहराम मच गया। हर तरह चीख पुकार से घर का माहौल गमगीन हो गया। मृतक नें एक साल पहले नया टोटो परिवार के रोजी रोटी के लिए निकाला था। हर दिन वह सुबह निकलता था रात को घर जाता था। पर शनिवार की रात वो नहीं आया और उसकी लाश घर पहुँची। परिवार के मुताबिक रात मे वो अपने टोटो को ई रिक्शा चार्जिंग पॉइंट लगाने जा रहा था तभी किसी बड़े अज्ञात वाहन नें उसको कुचल दिया। परिवार के मुताबिक घायल अवस्था मे भी वो लगातार घर वालो से बात कराने को कहता रहा पर किसी नें भी अपना बड़ा दिल नहीं दिखाया। सुचना के बाद पहुँची पुलिस घायल अवस्था मे उसे इलाज के लिए ले जा रही थी इसके पहले रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल उस घटना के बाद घर मे मातम पसरा हुआ हैँ वही पुलिस नें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप कर आगे की कारवाई मे जुट गई हैँ।
बाइट – मोहमद शमीम – पिता
बाइट – मोहमद सैफ – छोटा भाई

Join us on: