नालंदा- जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने मचाई दहशत, 3 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गायत्री देवी वीरेश कुमार ने बताया कि रामपुर निवासी जीतन यादव और उमेश यादव के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान उमेश यादव ने ताबड़तोड़ करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए।

थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि जीतन यादव के आवेदन पर छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने काजीचक रामपुर मोड़ के पास जगतनंदनपुर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे खेत में छिपे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश यादव, कमलेश यादव और नरेश यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Join us on: