सुपौल-पिपरा पथ के बगही के निकट ट्रक-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल:- सुपौल-पिपरा पथ के बगही गांव के निकट शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के करिहो निवासी छेदी सादा के पुत्र राजकुमार सादा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया।
स्थानीय निवासी रोशन कुमार ने बताया कि राजकुमार सादा मोटरसाइकिल से पथरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बगही के समीप एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सुपौल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join us on: