एसपी ने सार्जेंट खुशबू कुमारी एवं शशि कुमार को सार्जेंट मेजर पद पर पदोन्नति उपरांत किया अलंकृत!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल:- समाहरणालय सुपौल स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुपौल में आयोजित पदचिन्ह अलंकरण समारोह के दौरान सुपौल के पुलिस अधीक्षक सरथ आरo एस० के द्वारा सार्जेंट खुशबू कुमारी एवं सार्जेंट शशि कुमार को सार्जेंट मेजर पद पर पदोन्नति उपरांत उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सुपौल ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

Join us on: