संवाददाता :- विकास कुमार!
– सहरसा जिले की सलखुआ पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान में बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 जून की रात नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन सवार युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी चारों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल,दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। प्रेस वार्ता में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
BYTE :- सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर



