रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!
कटिहार में भाई ने भाई को मारी गोली, मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार के जाने-माने बीजेपी नेता ओम प्रकाश यादव के भाई विकास कुमार को सरेराह गोली मार दी गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खूनी खेल को अंजाम देने वाला कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि उनका अपना सगा भाई अखिलेश यादव बताया जा रहा है। पारिवारिक विवाद या किसी अन्य रंजिश मे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होने की बात समाने आई है!
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कटिहार के एसपी वैभव शर्मा खुद दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने खुद पूरे वारदात स्थल का बारीकी से जायजा लिया और चश्मदीदों से पूछताछ की। पुलिस कप्तान के तेवरों से साफ है कि आरोपी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, वो सलाखों के पीछे जाएगा।
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी भाई अखिलेश यादव फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा।”
दिनदहाड़े बीजेपी नेता के परिवार में हुई इस गोलीबारी के बाद हवाई अड्डा क्षेत्र और सहायक थाना इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। घायल विकास कुमार को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पुलिस फरार आरोपी अखिलेश यादव के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पारिवारिक विवाद में एक भाई के पक्ष से दूसरे भाई पर गोली चलाई गई है। घटना में विकास यादव घायल हैं, जिन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्य अभियुक्त अखिलेश यादव, और उसके साले बिट्टू यादव व चिट्टू यादव की पहचान कर ली गई है। घटनास्थल की जांच FSL (फॉरेंसिक) टीम द्वारा कराई जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।”



