सहरसा- रात तीन बजे धमाके से दहला ईलाका , बम गिरने की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के आरण वार्ड नंबर-13 में मंगलवार देर रात करीब तीन बजे गजेंद्र यादव के घर के पीछे बने स्टोर रूम के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद आग लगने से एलवेस्टस का छप्पर उड़ गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने के बाद विस्फोट की बात सामने आ रही है। घटनास्थल से किसी विस्फोटक सामग्री के अवशेष नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही धमाके के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार

Join us on: