रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देंगे ..
मुजफ्फरपुर में गाड़ी के अंदर ऑटोमेटिक हथियार लहराने वाले विवेक सिंह का वीडियो वायरल..बिहार में पैदा हो गया नया भरत तिवारी! विवेक सिंह राजपूत ने वीडियो बनाकर सम्राट सरकार को दी चेतावनी.. पुलिस जांच में जुटी
बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर एक युवक का अत्याधुनिक हथियार के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार के अंदर बैठा दिखाई देता है और कथित तौर पर जातीय संदर्भ में भड़काऊ बयान देते हुए कहता है कि यदि उसके समाज के खिलाफ कोई बोलेगा तो वह पूरे इलाके को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला देगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी विवेक सिंह राजपूत के रूप में की जा रही है। वीडियो में उसके हाथ में कथित तौर पर एक अत्याधुनिक हथियार नजर आ रहा है। वीडियो में युवक जाती है संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहता है कि यदि उसके समाज के खिलाफ कोई बोलेगा तो वह पूरे इलाकों को गोलियों की आवाज से दहला देगा। इस बयान के वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.
मामले का संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने थानाध्यक्ष को वीडियो की सत्यता की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसमें दिख रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध, तथा इसे सोशल मीडिया पर किस उद्देश्य से वायरल किया गया।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून ब्यवस्था बिगाड़ने या समाज मे भय और वैमनस्य फैलाने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दास्त नही की जाएगी
बाइट:- मनोज सिंह SDPO सकरा



