आरा/आशुतोष पाण्डेय!
भोजपुर पुलिस कल देर रात को प्रेस विज्ञप्ति जारी किया जिसमें कहां गया सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
भोजपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शाहपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों को कथित रूप से धमकी देने, भड़काऊ बयान प्रसारित करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयासों को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही प्रसारित वीडियो और डिजिटल सामग्री की तकनीकी एवं विधिक जांच भी जारी है।



