रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना पुलिस ने बाइक चोर एवं तस्करी मे संलिप्त बरे अन्तर जिला स्तरीय गिरोह के विरुद्ध कारवाई करते हुए तीन सदस्यो को दबोच मे सफलता पाई है। ये कार्वाई पुलिस अधीक्षक मधुबनी अरविंद कुमार के निर्देशन पर किया गया।
बेनीपट्टी डी एस पी अमित ने अपने कार्यकाल कक्ष मे प्रेस कांफ्रेंस कर मिडिया प्रतिनिधियों को बताया है कि हरलाखी थाना पुलिस द्वार पिपरौन एवं फुलहर गांव से छापेमारी के दौरान तीन चोरी के बाइक के साथ तीन अन्तर जिला स्तर के चोर एवं तस्कर गेंग के तीन सदस्य राकेश कुमार, पिता छेदन साह, गांव कमतौल, दरभंगा, जिला मधुबनी, मोहम्मद इस्राइल, पिता मोहम्मद बेचन नदारद, गांव गंगौर, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी, आशराम राय, पिता रंजीत राय, गांव फुलहर, थाना हरलाखी को गिरफ्तार किया। अगे डी एस पी ने बताया है की गिरफ्तार किए गए अभयुक्त का अपराधीक इतिहास रहा है। अभियुक्त चोरी, तस्करी एवं अन्य मामलों मे संलिप्त रहा है।
बताया जा रहा है की 20 . 6. 2026 को सीतेश साह, पीता विमल प्रसाद सिंह, गांव दुर्गपट्टी, थाना हरलाखी, अपने पल्सर बाइक को अपने मछली फर्म के आगे लगाए हुए थें, इसी बिच रात्री के करीब 9.30 बजे दो व्यक्ती उनके उनके बाइक को लेकर भागने लगा। हल्ला करने पर स्थानीय लोगो के सहयोग से दोनो को पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनो व्यक्त से नाम पता पूछताछ किया गया तो अपना नाम राकेश कुमार, पिता छेदन साह, गांव कमतौल, दरभंगा एवं मोहम्मद इसराफुल, पिता मोहम्मद बेचन नदाफ, गांव गंगौर, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी,बताया गया। साथ ही पकड़े गए व्यक्त ने आगे बताया की वे चार लोग बाइक से आए हुए थें। जिसमे से दो लोग यहा से एक प्लसर बाइक चोरी कर कमतौल चला गया है। पकड़े गए व्यक्त के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचने पर पुलिस को देखते ही झाडी के पास से दो व्यक्ती एक बाइक छोर कर भागने लगा। जिस मे से एक व्यक्त कौ पकड़ लिया गया। वही दूसरा मौके का फैदा उठाकर कर भागने मे सफल रहा। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्त से नाम पता पूछने पर उन्होने अपना पहचान आशराम राय, पिता रंजीत राय, गांव फुलहर, थाना हरलाखी बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से दो बाइक बरामद हुआ। बरामद बाइक को कब्जे मे लेकर एवं पकड़े गए आरोपी को वहा से थाना लाकर आवस्यक पूछताछ करने के बाद कांड दर्ज करते हुए तीनो आरोपी को न्यायायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। वही फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्बाइ एवं छापेमारी दल मे पुलिस निरीक्षक सह हरलाखी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सह सहायक थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पी टी सी हरलाखी थाना ददन कुमार सहित पुलिस बल सामिल थें।



