रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
कई मामलों से जुड़ा है अर्जुन मंडल का तार
मधुबनी आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति व कानून- व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मधुबनी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड मुहल्ले का रहने वाला अर्जुन मंडल और किशन राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि दोनों पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने में शामिल रहा है।
पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से बताया है 22 जून की रात्रि के करिव 11 बजे नगर थाना को सूचना मिली कि अर्जुन मंडल व किशन राम अपने कुछ साथियों के साथ मुहर्रम के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द मे विध्न पहुंचाने और शांति भंग करने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर नगर थाना की टीम व वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात से अवगत कराते हुए सत्यापन एवं आवस्यक कार्रवाई के लिए अर्जुन के घर पहुंची। जहाँ खोजबीन के दौरान घर के अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसी समय कुछ अन्य संदिग्ध पीछे के रास्ते से भाग निकले। काफी प्रयास के बाद जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां मौजूद लोगों व आरोपियों के साथ पुलिस की धक्का- मुक्की और हाथापाई हुई, जिसमें नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत दो सिपाही घायल हो गए। आगे पुलिस ने बताया कि अर्जुन मंडल के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। बाद में पकड़े गए आरोपीयों का सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराया गया। वहां भी जांच रिपोर्ट सकारात्मक आई। इसके बाद दोनों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, पुलिस बल पर हमला करने और मद्य निषेध कानून से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अर्जुन मंडल के खिलाफ पूर्व से भी कई संगीन मामले दर्ज हैं, जबकि किशन राम का भी आपराधिक इतिहास रहा है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर लिया गया है। जिस के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून- व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि पदाधिकारियों के निर्देशानुसार शांतिपूर्वक मुहर्रम पर्व मनाया जा सके।



