आरजेडी सांसद मनोज झा ने लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को लेकर एनडीए सरकार को घेरा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार में कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर सियासत लगातार गर्माती जा रही है। एक ओर आरजेडी सांसद मनोज झा ने बिहार की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एनडीए सरकार को घेरा, तो वहीं आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी के बयानों पर तीखा पलटवार किया। इसके साथ ही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मग्नीलाल मंडल ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर कोई उपकार नहीं किया जा रहा, बल्कि वे सुरक्षा और आवास के हकदार हैं। ऐसे में एक बार फिर सुरक्षा, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है।

मनोज झा ने सरकार को “तंत्र, मंत्र और षड्यंत्र” से बनी सरकार बताते हुए प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास धन की कमी नहीं है तो सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का भुगतान समय पर क्यों नहीं हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर लगातार हमले करने के बजाय सरकार को बिहार की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मग्नीलाल मंडल ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने ऐसे-ऐसे लोगों को सुरक्षा दे रखी है जो न सांसद हैं और न विधायक। मग्नीलाल मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर कोई एहसान नहीं किया जा रहा है, बल्कि वे सुरक्षा और सरकारी आवास के वैधानिक हकदार हैं।
इधर आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री के हालिया बयान की आलोचना करते हुए कहा कि लालू यादव ने गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को आवाज देने का काम किया है, इसलिए आज भी जनता उन्हें याद करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा और बयानबाजी गंभीर राजनीतिक विमर्श के अनुरूप नहीं है।

Byte : RJD pardesh adyaksh Magnilal Mandal
Byte : RJD Sansad Manoj Jha
Byte : RJD Vidhayak Alok Mehta

Join us on: