सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के नए जिलाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण।

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी पहले सदर S. D. O मे थे उसके बाद नगरनिगम के नगर आयुक्त के बाद आज दिनांक 22.06.2026 को सौरभ सुमन यादव,भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) ने पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो.
सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता,वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास और आम जन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव आज पदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में दिखे। उनके द्वारा समाहरणालय मुख्य भवन स्थित स्थापना शाखा, नजारत शाखा, सामान्य शाखा एवं आपदा प्रबंधन शाखा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शाखा में कार्यरत कर्मियों से परिचय प्राप्त किया गया और उनको आवंटित कार्य की जानकारी ली गई। इस दौरान कार्यालय के प्रधान सहायक को सही तरीके से कार्य पुस्तक (लॉग बुक) संधारित करने का निर्देश दिया गया ताकि यह पता चल सके कि किस सहायक के पास कितना कार्य लंबित है और उसका सही तरीके से अनुश्रवण किया जा सके।
बाइट :——सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी।

Join us on: