रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!
लखीसराय: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, री नीट परीक्षा के दौरान लखीसराय से एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश,सॉल्वर गैंग के 9 स्कॉलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार! जो कथित तौर पर दूसरे परीक्षार्थियों के बदले परीक्षा दे रहे थे, इस खुलासे के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है, सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार गिरफ्तार किए गए स्कॉलर्स को केंद्रीय विद्यालय, लखीसराय एवं +2 राजकीय हसनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल, और केआरके प्लस टू स्कूल लखीसराय परीक्षा केंद्रों से पकड़ा गया है। कार्रवाई के बाद कई अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क के तार खंगालने में जुटी हुई है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो गिरफ्तार किए गए अधिकांश स्कॉलर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र हैं! वहीं जांच के दौरान कुछ डॉक्टरों की संलिप्तता भी सामने आने की संभावना है, पुलिस अब गैंग के सरगना की तलाश में जुटी है ताकी पुरे गिरोह का पर्दाफाश हो सके,वहीं फोरेंसिक टीम द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों से साक्ष्य इकठ्ठा की गई है। इस खुलासे के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



