रिपोर्ट- अमित कुमार
बिहार दारोगा 1799 पोस्ट बहाली पेपर लीक के बाद भी आयोग की मनमानी रिजल्ट प्रकाशित रद्द करने की मांग को लेकर बैठक जल्द।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग BPSSC द्वारा 1799 दारोगा पदों की बहाली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है
प्री परीक्षा में पेपर लीक के गंभीर आरोप लगे थे और कई अभ्यर्थियों ने सबूतों के साथ आयोग से शिकायत भी की थी
इसके बावजूद आयोग ने आरोपों की जांच पूरी किए बिना ही फाइनल रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जिसे छात्र आयोग की मनमानी बता रहे हैं
छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि मेहनत करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है और यह 1799 सीटें बिहार के युवाओं के भविष्य का सवाल हैं
सौरभ कुमार ने ऐलान किया है कि रिजल्ट रद्द कराने और दोबारा निष्पक्ष परीक्षा की मांग को लेकर जल्द ही पटना में सभी छात्र संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी
बैठक में ही आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा
अभ्यर्थियों की मांग है कि जारी रिजल्ट तुरंत रद्द किया जाए पेपर लीक मामले की SIT या CBI से जांच हो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और नए सिरे से पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराई जाए
फिलहाल पूरे बिहार में अभ्यर्थियों में आक्रोश है।



