राज्य के 3 जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश।

पटना, 19 जून 2026 :- वज्रपात से वैशाली में 03, नवादा में 01 और जमुई में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Join us on: