पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 17 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक जन नेता एवं कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on: