:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज बेगूसराय में सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘प्रगतिपथ यात्रा’ का नेतृत्व किया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। यह यात्रा सिंघौल से जेल गेट तक लगभग 5 किलोमीटर लंबे फोर लेन एलिवेटेड फ्लाइओवर पर आयोजित की गई, गिरिराज सिंह ने बताया कि यह जो एलिवेटेड फ्लाइओवर है वो ₹290.63 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक आधारभूत संरचना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। पिछले 12 वर्षों में बिहार ने आधारभूत संरचना, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास, बिजली और जनकल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति देखी है। यह यात्रा उन ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाने का माध्यम बताया है।
बेगूसराय से शंखनाद के लिये रवि शंकर शर्मा के साथ बबलू राय की रिपोर्ट!




