:- रवि शंकर अमित!
वाल्मीकिनगर से संजय सरावगी का आह्वान: प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
भाजपा सत्ता में आने के बाद भी अपने वैचारिक संकल्पों को नहीं भूलती : संजय सरावगी
राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास भाजपा की राजनीति के मूल आधार : संजय सरावगी
अनुच्छेद 370 से राम मंदिर तक, भाजपा ने अपने वादों को किया पूरा : संजय सरावगी
मोदी के विकसित भारत विजन को बूथ तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता: संजय सरावगी
मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान, प्रशिक्षण वर्ग में बोले प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग बना वैचारिक ऊर्जा का केंद्र,संगठन विस्तार पर विशेष जोर
पटना, 31 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के अंतर्गत वाल्मीकिनगर में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता के केंद्र में उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद और अंत्योदय का दर्शन भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इन विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य भी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक कौशल विकसित करना तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। पिछले वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के अवसर और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर देश को विकास की नई दिशा प्रदान की है।
प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज देश के गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं तथा जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार रही है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करता है। यही कारण है कि भाजपा लगातार जनविश्वास अर्जित कर रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन राजनीतिक दलों में से नहीं है जो सत्ता प्राप्त करने के बाद अपने सिद्धांतों, नीतियों और वैचारिक प्रतिबद्धताओं को भूल जाती हैं। भाजपा ने हमेशा अपने मूल विचारों और राष्ट्रहित के संकल्पों को सर्वोपरि रखा है तथा सत्ता में आने के बाद उन्हें धरातल पर उतारकर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेक ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जो वर्षों से भाजपा के वैचारिक संकल्प का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति भाजपा के प्रमुख वैचारिक संकल्पों में शामिल थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इससे जम्मू-कश्मीर के विकास और राष्ट्रीय एकीकरण को नई गति मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास तथा देशभर के अनेक सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और उसके प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की विचारधारा, नीति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संस्कार दिया जाता है। यही वजह है कि भाजपा सत्ता में रहते हुए भी संगठन और सिद्धांतों से अपना संबंध कभी कमजोर नहीं होने देती।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण वर्ग से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपने-अपने क्षेत्रों में लेकर जाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रहित के प्रहरी है।
कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों, भाजपा की विचारधारा, सेवा कार्यों, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में गोपालगंज जिला अध्यक्ष संदीप गिरी, पूर्व विधान पार्षद सह प्रशिक्षण सत्र के अध्यक्ष आदित्य नारायण पाण्डेय, गोपालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, विनोद सिंह, गोपालगंज जिला महामंत्री राजू चौबे, दीपक कुमार दीपू एवं प्रशांत सिंह सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं प्रशिक्षण वर्ग के सदस्यगण उपस्थित रहे।



