पति ने जमीन बेचकर बनाया शिक्षिका, पत्नी नौकड़ी लगते ही पति और बेटे को छोड़ गई!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

हाजीपुर—वैशाली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों, भरोसे और परिवार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पति ने अपनी BPSC शिक्षिका पत्नी पर कॉलेज के पुराने प्रेमी के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है। पति का दावा है कि पत्नी की पढ़ाई के लिए उसने जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने उसे और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया। अब यह मामला हाजीपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अमन कुमार ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के बाद पत्नी की पढ़ाई जारी रखने और नौकरी दिलाने के लिए उसने दिन-रात मेहनत मजदूरी की। आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी की पढ़ाई नहीं रुके, इसके लिए उसने अपनी पैतृक जमीन तक बेच दी।अमन के मुताबिक गुंजन ने ग्रेजुएशन और बीएड पूरा करने के बाद BPSC TRE-2 परीक्षा पास की और शिक्षिका बनी। लेकिन नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया। अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान पत्नी की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जयवाल से बढ़ गईं।पति ने आरोप लगाया कि 23 मई को हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में उसने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंच गए।इस पूरे मामले में सबसे भावुक पहलू 10 साल के बेटे का बयान है। बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब मां के साथ नहीं रहना चाहता। बच्चे का कहना है कि उसकी मां उसे कथित प्रेमी के बारे में किसी से कुछ नहीं बताने को कहती थी।

बाईट —-अमन कुमार पीड़ित पति

Join us on: