रिपोर्ट – अमित कुमार!
.राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता बंटू सिंह ने मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा हमला ।
करते हुए कहा कि बिहार को खिलौना बना दिया गया है जिसमें जो भी आता है चाबी घुमाकर थोड़ी देर घूमकर चला जाता है। उन्होंने जदयू की हालत पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बड़े घोटालेबाज पकड़े जाने के बाद भी पार्टी उन्हें अपने पास रख लेती है।
चिराग पासवान को लेकर बंटू सिंह ने कहा कि दिल्ली आवास से उनका सामान और पिता व अंबेडकर की तस्वीर फेंक दी गई थी जिसके बाद उन्हें झुका दिया गया और अब वे केंद्र में मोदी जी के हनुमान बनकर घूम रहे हैं। इसी तर्ज पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की माता राबड़ी देवी के आवास को खाली कराने के लिए बार-बार नोटिस भेजा जा रहा है ताकि तेजस्वी को भी झुकाया जा सके, लेकिन तेजस्वी लालू प्रसाद के बेटे हैं और वे झुकने वाले नहीं हैं। एक महिला को नोटिस भेजकर शेर बनने वालों को उन्होंने सियार और गीदड़ कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि पूरे बिहार में हत्या, मर्डर और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार का सारा ध्यान सिर्फ एक परिवार को टारगेट करने, नोटिस भेजने और हरे गमछे पर टिप्पणी करने में है। अंत में उन्होंने सम्राट चौधरी को झूठा भाई और मोटा भाई कहा और आरोप लगाया कि बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो राष्ट्रपिता का नाम भी सही से नहीं ले पाता। साथ ही “हरा गमछा सबको हरा देगा” का नारा भी दिया।




