बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन  7 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर की जायेगी आयोजित!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा। बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 7 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया है।

प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें अंकित नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि एवं अन्य विवरणों का मिलान कर लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
शिक्षा विभाग के अनुसार, बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Join us on: