बाढ़- उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, दो जख़्मी, वाहन क्षतिग्रस्त!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

होटल में शराब बिक्री की सूचना पर छापामारी करने पहुंची मद्यनिषेध टीम पर पथराव, ड्राइवर और सिपाही घायल, दो वाहन क्षतिग्रस्त, बख्तियारपुर थाना के करनौती का मामला!

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत करनौती पंचायत के रानीसराय गांव स्थित पासवान टोला में शराब बिक्री की सूचना पर एक होटल में छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला और पथराव कर दिया, जिससे दो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है वहीं एक ड्राइवर और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बख्तियारपुर स्थित सीएचसी में इलाज करवाया गया। वही मौके पर बाढ़ एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव, बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा पहुंचे और मद्यनिषेध की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों की पहचान में जुटे हैं।
मद्यनिषेध इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना पर टीम दलबल के साथ रानीसराय स्थित एक होटल में छापेमारी करने पहुंची थी, सूचना मिली थी कि होटल में शराब की बिक्री की जाती है और लोग वहां शराब का सेवन करते हैं। इसी सूचना पर मद्यनिषेध की टीम वहां पहुंची और होटल की जांच की। इसी दौरान कुछ लोग भड़क गए और मौके पर मौजूद पदाधिकारी से बहस करने लगे, पदाधिकारी ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद लोग आग बबूला हो गए और टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में एक ड्राइवर कन्हैया कुमार और एक सिपाही उदित राज घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई और घायल को सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज करवाया गया। इस बाबत बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। सूचना है कि बख्तियारपुर थाना की पुलिस ने मौके से दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
वहीं दूसरी ओर होटल संचालक के परिवार में मद्यनिषेध पर मनमानी तरीके से दुकान में घुसने और मारपीट कर दुकान तोड़ देने का आरोप लगाया है, वही जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचे सभी मौके से डरे हुए भागने लगे।
रूना देवी ने बताया कि मद्यनिषेध की टीम अचानक घर में घुसी और उनके साथ मारपीट करने लगी, वहीं महिलाओं का कहना है कि मद्यनिषेध की टीम के साथ किसने मारपीट और अभद्रता की इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वह उस समय घर के अंदर थी और टीम ने अचानक घर में घुसकर डंडे से सभी के साथ मारपीट करने लगी, होटल में किस से क्या विवाद हुआ है इसकी जानकारी उनको नहीं थी।
सुमन कुमारी ने कहा घर का दरवाजा खुला हुआ था इस दौरान अचानक मद्यनिषेध की टीम घर के अंदर घुसी और जो भी मिला उनके साथ मारपीट करने लगे।
मोहित पासवान ने बताया कि मद्यनिषेध की टीम ने मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति का सिर फूट गया वहीं दुकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।

बाइट – ग्रामीण

Join us on: