बेगूसराय- बढ़ती आपराधिक घटनाओं, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध राजद का आक्रोश मार्च और पुतला दहन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय सहित संपूर्ण बिहार में बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाएं,हत्या,और बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने में सरकार असमर्थ ÷धरतीपुत्र मोहित।

आज दिनांक 27/5/ 2026 रोज बुधवार समय संध्या 3:00 से बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बेगूसराय सहित संपूर्ण बिहार में बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाएं, हत्या, बढ़ती हुई महंगाई को लेकर गिरती हुई कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन पुतला दहन कार्यक्रम मे जिले भर के पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता ने भाग लिया। बेगूसराय शहर के कैंटीन चौक से राजद नेता एवं कार्यकर्ता ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए एवं सरकार विरोध मे नारा लगाते हुए नवाब चौक, नगर पालिका चौक,हड़ताली चौक,थाना चौक, कचहरी चौक तक प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी नारा लगा रहे थे।बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाएं पर रोक लगाओ। नहीं तो इस्तीफा दो। बलात्कारियों को संरक्षण देना बिहार सरकार बंद करो। हम हैं हरा गमछाधारी हम पर गोली चलाओ। प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने कैंटीन चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा पटना की निजी होटल में छात्रा के साथ जो छेड़खानी की घटना घटी यह निंदनीय है। पटना के धरती पर ही नीट की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के उपरांत हत्या। बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवारा प्रखंड के भीखमचक गांव में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना, बेगूसराय स्टेशन रोड निवासी विनोद मिश्रा की पुत्री पूजा कुमारी का हत्या, जिले में दर्जनों बालाएं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटी अपराधी पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घुम रहा है।यह गिरते हुए कानून व्यवस्था से स्पष्ट हो गया है इस सरकार में अपराधी बेलगाम है। अपराधियों का शासन चल रहा है। महंगाई में बेतहाशा वृद्धि से लोग परेशान हो रहे हैं।सरकार के नियंत्रण से देश अलग हो चुका है। एलपीजी गैस,पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज, पढ़ाई, दवाई, सिंचाई समेत सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। राशन, तेल, दाल, दूध और रोजमर्रा की जरूरत के समान आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह ऊर्फ पिन्टू व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बूटन साह महिला राजद महानगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, राजद वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रसाद यादव महानगर जिला उपाध्यक्ष महावीर यादव, जिला सचिव पशुपति पासवान, राजद वरिष्ठ नेता मुखी भगत, उपाध्यक्ष मनोज यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद प्रसाद पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव सुबोध कुमार चंद्रवंशी रानी रावत प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, महानगर प्रवक्ता जितेंद्र कुमार वही कार्यक्रम में उपस्थित उमेश यादव, मोहम्मद शहजाद,मोहम्मद सनाउल्लाह, मनोहर राउत,बलराम निषाद, लक्ष्मण राउत,अजय पटेल, प्रभु यादव,विशाल कुमार, रंजना मिश्रा, पूनम कुमारी, राजकुमार राय, जिला महासचिव अर्जुन यादव, सुलो यादव, मोहम्मद साबिर, विपिन कुमार, नरेश साह, अधिवक्ता संतोष यादव, पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, बम बम सिंह, अनिल पोद्दार, संजीत पासवान, राजू सिंह ,राम कुमार सिंह, रामबली यादव, मोहम्मद सनोवर, रामरतन यादव,संजना देवी, सविता देवी, मंजू देवी, मंजू भारती, किरण देवी, शोभा देवी, रानी देवी, नीलम देवी, गीता देवी, कविता देवी, शोभा देवी, रामानंद यादव, विभा देवी, अधिवक्ता अरविंदर कुमार, सिरो देवी, क्रांति देवी, रूणा देवी, अनुराधा देवी, इत्यादि सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए राजद नेता एवं कार्यकर्ता। भवदीय मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय।

Join us on:

और पढ़ें