‎प्रधानमंत्री के मन की बात और विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं कार्यकर्त्ता-संजय सरावगी‎!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भाजपा प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल बैठक, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं : संजय सरावगी

‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, देश के करोड़ों नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम : संजय सरावगी

‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का मुख्य मंच बना: संजय सरावगी

‎पटना, 27 मई। भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय, पटना में आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की व्यापक सफलता एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया।

‎बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित होकर प्रदेशभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

‎बैठक में जिला पदाधिकारीगण, ‘मन की बात’ जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं संगठन के विभिन्न दायित्वधारी कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

‎प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

‎उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस कार्यक्रम को गांव-गांव, टोला-मोहल्ला एवं बूथ स्तर तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों से जुड़ सकें।

‎उन्होंने सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आम जनता की सहभागिता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से बढ़ती है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए समाज से जुड़ने और सकारात्मक संवाद स्थापित करने का उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

‎बैठक के दौरान प्रदेशभर से जुड़े पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी साझा किए तथा कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।

‎अंत में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join us on:

और पढ़ें