लोक निजी भागीदारी के तहत ग्रीन फिल्ड और ब्राउन फिल्ड में मेडिकल कॉलेजों का विकास किया जायेगा :-मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अनावश्यक रेफरल पर यथासंभव रोक लगायें, सभी जिला एवं अनुमण्डलीय अस्पतालों में 15 अगस्त तक इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। जिलाधिकारी को मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी।

पटना, 26 मई 2026 : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर, सर्विस डिलेवरी, निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की अद्यतन स्थिति सहित राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये किये जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के क्रम में कहा कि लोक निजी भागीदारी के तहत ग्रीन फिल्ड और ब्राउन फिल्ड में मेडिकल कॉलेजों का विकास किया जायेगा। स्थानीय स्तर पर ही मरीजों का बेहतर ढंग से अस्पतालों में इलाज हो। अनावश्यक रेफरल पर यथासंभव रोक लगायें, सभी जिला एवं अनुमण्डलीय अस्पतालों में 15 अगस्त तक यह व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों का निर्माण तेजी से पूर्ण करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों को सुलभ, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय आधुनिक चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। राज्य में ही बेहतर चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये हमलोग कृतसंकल्पित हैं।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार पाण्डेय, विशेष सचिव श्रीमती टेसरिंग वाई० भुटिया, संयुक्त सचिव डॉ० अनुपमा सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on: