:- रवि शंकर अमित/बबलू राय
बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां सरकारी जमीन पर बन रहा है सड़क निर्माण काम को दबंग के द्वारा बंद किया गया तभी इसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पूरे ग्रामीण पर हमला लाठी डांटे एवं ईट पत्थर से कर दिया। इस दबंग के हमले से तकरीबन एक दर्जन से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी ग्रामीणों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कारण जहां चार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दबंग के द्वारा पूरे ग्रामीण पर लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से हमला किया जा रहा है। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव की है। इस घटना के संबंध में घायल सुशील कुमार मिश्र ने बताया है कि सरकारी जमीन पर राजबाड़ा में सड़क निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने बताया है कि सड़क निर्माण सही तरीके से चल रहा था तभी गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति हथियार से लैस होकर आया और उसे सड़क निर्माण को बनने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि तभी इसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया गया। इसी से नाराज होकर दबंगों ने हथियार से लैस होकर तकरीबन एक दर्जन से अधिक हमलावर दबंगों ने पूरे ग्रामीण पर लाठी डांटे लोहे की रोड एवं हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तकरीबन एक दर्जन से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया है कि राजवाड़ा से लेकर दुर्गा स्थान तक सरकारी जमीन पर पीसीसी सड़क का निर्माण हो रहा था। उन्होंने बताया है कि गांव में सड़क बन जाने के कारण लोगों को चलने में काफी सहूलियत होती लेकिन दुर्भाग्य था कि गांव के ही रहने वाले कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति वह जबरन वह अपना जमीन कहकर सड़क बनने से रोक दिया और जब इसका विरोध गांव वाला किया तो इसी से नाराज होकर आपराधिक तत्व के व्यक्ति और गांव के ही दबंग व्यक्ति ने पूरे ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। उन्होंने यह भी बताया है कि गढ़हारा थाना के द्वारा उसे दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण से उसे दबंग का और मनोबल बढ़ गया। फिलहाल इस घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश देखी जा रही है।
बाइट- पीड़ित
बाइट- पीड़ित



