जमुई – अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला रेतकर कर दी हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – कुमार हर्ष!

जमुई – जिले के खैरा थाना क्षेत्र के कहरडीह गांव स्थित महादलित टोला में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी गगन मांझी को लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार अहले सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई। गुस्से में आकर गगन मांझी ने घर में रखे हसुआ से पत्नी के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उगनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी भागने के बजाय घर में ही शव के पास बैठा रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खैरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हसुआ भी बरामद कर लिया है।
एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध के शक में हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं।

Byte 01 गगन मांझी आरोपी
Byte 02 सतीश सुमन एसडीपीओ जमुई

Join us on: