शंखनाद :सुपर 40 में देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

1 नीदरलैंड्स से स्वीडन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, द्विपक्षीय व्यापार पर होगी चर्चा

2 नीदरलैंड से 1000 साल पुराने तमिल दस्तावेज भारत आएंगे,मोदी की मौजूदगी में समझौता;टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप बनाने वाली डच कंपनी में भी डील

3 त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगी, गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी,15 मिनट में 68 यात्री बाहर निकाले;सभी सुरक्षित

4 संयुक्त राष्ट्र में भारत ने होर्मुज में जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। भारत ने साफ कहा है कि व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना, नागरिक क्रू मेंबर्स की जान खतरे में डालना और समुद्री रास्तों की आवाजाही में रुकावट पैदा करना पूरी तरह अस्वीकार्य है

5 अमित शाह का बड़ा बयान,कहा:सेवा क्षेत्र में भी नंबर वन बनेगा गुजरात,बंगलूरू जैसे टेक हब से होगी सीधी टक्कर

6 एक देश-एक चुनाव:प्रस्ताव पर NDA के घटक दल ने रखी यह मांग;ECI को शक्ति देने वाले प्रावधान में भी हो परिवर्तन

7 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश को मिलाकर अब कुल जजों की संख्या 38 होगी। इस फैसले का उद्देश्य लंबित मामलों को तेजी से निपटाना और देश की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करना है।

8 दिल्ली-NCR में सीएनजी फिर महंगी, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम,इधर बढ़े CNG के दाम,उधर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला,बता दिया ‘इन्फ्लेशन मैन’

9 सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों और कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा के लिए न्यायिक आयोग बनाने की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में उन्हें कर्मचारी घोषित करने और सम्मानजनक वेतन देने की मांग की गई है

10 NEET पेपर लीक केस में 9वां आरोपी कोर्ट में पेश,बॉटनी टीचर मंधारे 14 दिन की CBI कस्टडी में; नांदेड़ में कदम के फ्लैट पर छापा

11 होर्मुज पार कर एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा,20 हजार टन गैस लेकर आया;जंग के बाद अब तक 15 भारतीय जहाज निकले

12 गोमूत्र से भोजशाला की शुद्धि, गर्भगृह में अखंड ज्योत स्थापित,ASI की नई गाइडलाइन के बाद पहली बार मां वाग्देवी की आराधना

13 UP:लखनऊ में पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज,अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध,बढ़ा तनाव

14 सालों तक गैंगरेप फिर ब्लैकमेल:जोधपुर में दो बहनों ने तंग आकर किया सुसाइड,बड़ी ने लगाई फांसी तो छोटी ने खाया जहर

15 Vodafone Idea के लिए संजीवनी बनी AGR राहत:Q4 में 51,970 करोड़ का प्रॉफिट,6 साल में पहली बार मुनाफा

16 IPL में आज बेंगलुरु Vs पंजाब, धर्मशाला में बेंगलुरु को 15 साल से हरा नहीं पाया पंजाब;कोहली ने पिछले मैच में शतक लगाया

17 IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान,दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच;हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

18 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच एक ऐसा पोस्ट किया है,जिसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक एआई से बनाई गई तस्वीर साझा की,जिसमें वह ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ कैप पहनकर अमेरिकी नौसेना के एक एडमिरल के साथ युद्धपोत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं

19 इसके साथ ट्रंप ने लिखा,यह तूफान से पहले की शांति थी’। ट्रंप के इस संदेश को सीधे तौर पर ईरान के लिए चेतावनी माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ फिर से हवाई हमले शुरू करने के विकल्प पर चर्चा कर रहा है।

20 कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का कहर,WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित

21 मेजर जनरल बक्शी की गंभीर चेतावनी,कहा:यह युद्ध रुकने वाले नहीं…नई महाभारत की ओर दुनिया,भारत हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार”

22 चीन दौरे के बाद बदले ट्रंप के सुर: ताइवान को दो टूक संदेश,बोले:आपके लिए 9500 मील दूर जाकर जंग नहीं लड़ेंगे

23 इजराइली हमले से फिर दहला गाजा, हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद सहित 7 फिलीस्तीनियों की मौत

24 NEET paper leak case:CBI के हाथ बड़ी सफलता, प्रश्नपत्र तैयार करने वाली टीचर ने ही लीक था पेपर,गिरफ्तार

25 ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर Abu-Bilal al-Minuki ढेर, US-Nigeria जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी

26 नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी:दुनिया में वक्त बदला पर भारतीयों के संस्कार नहीं बदले

27 नीदरलैंड्स ने लौटाईं 1000 साल पुरानी कॉपर प्लेट्स, PM मोदी बोले:हर भारतीय के लिए खुशी का पल

28 सरकार बोली: चुनाव आयुक्त के चयन पैनल में जज जरूरी नहीं,SC से कहा:संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं,जज को शामिल करना संसद का फैसला होगा

29 केंद्रीय मंत्री बंदी संजय बोले:बेटे को पुलिस के हवाले किया,पुलिस बोली: सरेंडर नहीं,हमने पकड़ा;POCSO मामले में लुकआउट नोटिस जारी हुआ था

30 हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ,मां वाग्देवी की पूजा हुई,श्रद्धालु बोले:सालों बाद बिना रोक-टोक दर्शन हो रहे

31 डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया,आकर मिलो’,लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को कॉल करके मिलने का दबाव बनाया;गिरफ्तार

32 सेना प्रमुख बोले:पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे,तय करे कि दुनिया के नक्शे पर बने रहना है या इतिहास बनना है

33 बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव: पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी;लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा

34 आंध्र प्रदेशःतीसरे बच्चे पर 30 हजार,चौथे पर 40 हजार रुपए देगी सरकार,चंद्रबाबू नायडू:बोले राज्य में जन्म दर बढ़ाने की जरूरत,कम जनसंख्या से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा

35 9वीं-10वीं में 3 भाषाएं पढ़नी होंगी, CBSE का नोटिफिकेशन जारी,1 जुलाई से लागू होगा; इस साल10वीं में थर्ड लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा

36 PM मोदी बोले: विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत, विदेश जाने पर रोक नहीं;5 दिन पहले कहा था:विदेश यात्राओं से बचें

37 देश में पहली बार पकड़ी गई ‘जिहादी ड्रग,NCB ने जब्त की 182 करोड़ की कैप्टागॉन,गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

38 ईरान के पास नहीं हो सकता परमाणु हथियार,चीन दौरे के बाद ट्रंप का दावा;चिनफिंग ने होर्मुज खोलने पर जताई सहमति

39 सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा,पीएम मोदी ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

40 प्रतीक की अस्थियां विसर्जित, अपर्णा फूट-फूटकर रोईं:हरिद्वार में बेटी ने कलश माथे से लगाया,आई लव पापा’ का कार्ड प्रवाहित किया

Join us on: