पिकअप चालक से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में पिकअप चालक से लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है खरीक थाना को सूचना मिली कि गोड़ हरियो मोड़ के पास 2-3 अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर दो पिकअप चालकों से लूटपाट की गई है सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी गणेशपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर का रहने वाला बताया गया है उसके पास से 850 रुपये नकद बरामद किए गए पुलिस पूछताछ और निशानदेही के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों दिलखुश कुमार और राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपी भी गणेशपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के निवासी हैं इनके पास से एक देशी कट्टा और लूट की 1500 रुपये नकद राशि बरामद की गई पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है इस मामले में खरीक थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है बरामद सामान में एक देशी कट्टा और कुल 2350 रुपये नकद शामिल हैं

बाइट — राजेश कूमार sp. नौगछीया भागलपुर

Join us on: