मधुबनी-बकरी चराने को लेकर बढ़ा विवाद, हिंसक झड़प में एक युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र स्थित भैरव स्थान थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में बकरी चराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनो पक्षो के बिच झरप मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का कारण को लेकर बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण अपनी बकरी चराने खेत की ओर ले जा रहा था और बकरी दूसरी तरफ के खेत में चली गई। इतनी सी मामूली बात को लेकर दोनो के बिच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने मृतक को जोरदार मुक्का मार दिया। जोरदार मुक्का लगते ही वे जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल की स्थिति को देखते हुए बिना देर किए इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। कि रास्ते मे ही धायल ने दम तोड़ दिया। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी लोगो ने पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही भैरव स्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता देख झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा भी मौके पर आए और पूरे घटनाक्रम की जांच- पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। ताकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सके। प्रारंभिक जांच के बद माना जा रहा है कि मुक्के की चोट से ही मृतक की स्थिति गंभीर हुई और उसकी मृत्यु हुई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का सही जानकारी हो पाएगा। डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया है कि मामले को लेकर गहन जांच परताला किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस दोनो पक्षों से पूछताछ कर घटना के वहज का पता लगाने मे जुट गयी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा परा है। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। गांव वाले भी घटना के बाद से स्तब्ध हैं। लोगों का मानना है कि मामूली बात पर हुई इस तरह की हिंसा बेहद दुखद और चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर सभी आवस्यक कार्वाई करने के साथ ही झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ती आपसी रंजिश और अपराधियों गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर कठोर कदम उठाने का आग्रह किया है।

Join us on: