जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया।गौरतलब हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस में रखे हुए ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाना है,इसी क्रम में आज ईवीएम से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों की जांच हेतु जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया साथ ही वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा मानकों की भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
उक्त अवसर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर उपस्थित रहे।

Join us on:

और पढ़ें