रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
सुपौल :- कृषि विभाग के निर्देश के आलोक में सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार,की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर भवन सुपौल में आयोजित की गई।
जिसमें फॉर्मर रजिस्ट्री आई डी जिला के सभी रैयत कृषकों का बनना है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा निदेश दिया गया कि सभी एफ आर, आई डी धारक प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य को कैंप मोड में करेंगे ।अंचलाधिकारी अपने स्तर से नियमित समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित कर्मी विभागीय निदेश के आलोक में स-समय कार्य का निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि जिला,अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर प्रतिदिन नियमित प्रगति की समीक्षा कर जिला कृषि पदाधिकारी जिला का समेकित प्रतिवेदन प्रत्येक दिन साढे चार बजे अपराह्न में उपलब्ध कराएंगे।
प्रशिक्षण में जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बीज उत्पादन, उप परियोजना निदेशक आत्मा सुपौल,अंचलाधिकारी ,राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सभी कृषि समन्वयक, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी हल्का कर्मचारी,सभी किसान सलाहकार विकास मित्र, पंचायत रोजगारसेवक, पंचायत कार्यपालक सहायक, इंद्रा आवास सहायक, बंदोबस्त अमीन, कानूनगो एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।




