रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र से लगने बाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने को लेकर अनुमंडल पुलिस प्रशासन हरसंभव सतर्कता बरतने मे सक्रिय है। जयनगर मुख्यालय डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में एसएसबी जवानों सहित स्थानीय पुलिस बल और अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में पैदल गश्ती अभियान चलाया। यह अभियान अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर विस्वास बढ़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्ती का मुख्य टारगेट मे अकोन्हा, बलडीहा और रेलवे लाइन के किनारे स्थित उन पगडंडी रास्तों पर रहा, जो भारत नेपाल सीमा से सीधा जुड़ा हुआ हैं। इन इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका को देखते हुए पैदल गश्ती के माध्यम से विशेष रूप से सघन अभियान चलाया गया। गस्ती के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा सीमा पार से आने- जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई, उनकी तलाशी ली गई और संदिग्ध व्यवहार की बारीकी से जांच पड़ताल भी किया गया। अनुमंडल प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील किया है कि वे सतर्क रहें और किसी भी असामाजिक तत्वों या तस्करों के द्वारा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल अनुमंडल प्रशासन को अवश्य दें। आगे डीएसपी राघव दयाल ने गश्ती के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निगरानी निरंतर बढ़ाई जा रही है। रेलवे लाइन और सीमावर्ती पगडंडियों पर एसएसबी और अनुमंडल प्रशासन के तरफ से विशेष चौकसी बरती जा रही है, ताकि तस्करी, घुसपैठ या अन्य अवैध कारनामों पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे और भी अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, जिससे सीमावर्ती गांवों में अपराध का कोई स्थान ना बच सके। बता दें कि इस अभियान में एसएसबी के दर्जनों जवान, जयनगर के थाना प्रभारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और ग्रामीण चौकीदार शामिल रहे। पैदल गस्ती के दौरान कोई भी बरे या संदिग्ध सामने नजर नहीं आई, लेकिन फिर भी कई संदिग्ध वाहनों को रोका गया और पूछताछ किया गया। बताते चलें कि अनुमंडल प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। जयनगर अनुमंडल शहर जो भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ है, अक्सर यहां तस्करी और घुसपैठ की घटनाओं होती रहती है। जिस के विरुद्ध हाल के वर्षों में स्थानीय पुलिस एवं एस एस बी ने कई सफल अभियान चलाया हैं। जिसमे प्रशासन को काफी सफलता भी मिली हैं। मानव तस्क से लेकर शराब, गांजा, हफिम, नशीली दवाओं एवं हथीयार तस्करों को दबोचा गया है। अनुमंडल प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सीमा सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। वही सीमावर्ती क्षेत्र के आम जनता से प्रशासन ने सहयोग की अपेक्षा की है। ताकि जयनगर और पूरे मधुबनी जिले में अमन चैन कायम रहे।




