शेखपुरा- जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा बैठक की!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!


****
आज दिनांक 11.05.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित मंथन सभागार की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय ने ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम पर विशेष बल दिया। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री,सी. एम. डैश बोर्ड, माननीय उच्च न्यायालय में लंबित परिवाद, सी.डब्लू.जे.सी., एम.जे.सी. के लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को लेकर से सभी पंचायतों में सहयोग शिविर लगाया जा रहा है, पीएम सौर ऊर्जा हेतु 66 आवेदन लंबित है जिसको जांचकर कार्यपालक अभियंता बिजली को निष्पादन कराने तथा सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द भू स्थानांतरण हेतु जमीन चिन्हित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराने हेतु निर्देश दिया गया। आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी पंचायत सरकार भवन में पूर्व से ही समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किया जिनमें भू-स्थानांतरण, परमार्जन और भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निर्देश दिए गए। साथ जिला नीलाम पत्रवाद के तहत बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अतिशीघ्र पत्राचार करते हुए सप्ताह में 5 दिन नीलाम पत्रवाद की सुनवाई संबंधित पदाधिकारी को कराने का भी निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को आपदा विभाग अंतर्गत पशुओं को पानी पीने हेतु हेतु नाद का निर्माण कराने, आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, शौचालय निर्माण कराने हेतु निर्देश दिया गया। आई.सी.डी.एस. एवं मनरेगा योजना के तहत अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को जिले के खराब चापाकालों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश अपर समाहर्ता द्वारा दिया गया, ताकि मरम्मती और रख-रखाव समय पर हो सके।
बैठक में उपस्थित अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और कार्यालयों में लंबित मामलों को शून्य करना है। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी।

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Join us on: