:- रवि शंकर अमित!
मोकामा थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हाल ही में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के भारी मात्रा में आभूषणों के साथ-साथ एक अवैध देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
यह था पूरा मामला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 अप्रैल 2026 को मोकामा थाना क्षेत्र के पूर्वी मोर (वार्ड नं. 01) निवासी सौरभ कुमार (पिता- स्व. गणेश पाण्डेय) के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया था। चोरों ने घर से पीतल के बर्तन, नगदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर मोकामा थाने में 25 अप्रैल को कांड संख्या-196/26 (धारा-331 (4)/305(4) बी.एन.एस.) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोकामा थानाध्यक्ष (पु.अ.नि.) कुणाल कुमार और कांड के अनुसंधानकर्ता (पु.अ.नि.) लव कुमार सिंह ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। खुफिया सूचनाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस चोरी में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया। साथ ही उसके पास से अवैध हथियार भी मिले।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान त्रिभुवन चौबे (पिता- रामजी चौबे) के रूप में हुई है, जो मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव का ही रहने वाला है। अवैध हथियार (देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस) मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत अलग से एक और प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ 1




