रिपोर्ट अनमोल कुमार
नर्मदा परिक्रमा के दौरान धरना दे रहे गौ भक्तों को स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि ने समर्थन दिया
हरदा । अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के संघर्ष से साधना तक के सफर को सभी जानते हैं । 1 मई 2026 अमरकंटक से अपने साथियों संहित मां नर्मदा मैया की परिक्रमा में निकले स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज जब अपने साथियों के साथ तीसरे दिन परिक्रमा कर रहे थे। तो हरदा जिले तिमरिया पुलिस थाने के अंतर्गत गंजेश्वर गौ शाला के महंत और उस गांव के सरपंच तथा कुछ ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। तब स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज एवं परिक्रमा कर रहे उनके साथी एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पण्डित निरंजन शर्मा, संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा एवं संगठन के पदाधिकारीगण धरना स्थल पर पहुंच कर धरने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा किया । तो पता चला कि कुछ जिहादियों के द्वारा गौ शाला में बंधे पांच गायों को छोड़कर उन्हें रेल्वे लाइन में बांध दिया गया था। जिससे वे पांचों गौ माता ट्रेन की चपेट में आकर कट गई। जिसकी रिपोर्ट गौ शाला के महंत के द्वारा स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराया गया है किन्तु आज दिनांक तक दोषियों पर कोई कार्यवाही नही की गई है। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच की ओर से अपना समर्थन देते हुए मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से मांग की है कि शीघ्र कार्यवाही के आदेश जारी कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि साधु सन्त किसी राजनीतिक पार्टी के गुलाम नही हैं। जो गौ माता के सम्मान, राष्ट्र हित और सनातनियों के हित में बात करेगा साधु सन्त उनके लिए तो अपनी जान हथेली में लेकर त्रिशूल को हथियार बनाकर युद्ध के मैदान में कूद पड़ेगें। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही नही की जाती है तो सारे साधु सन्त गौ माता के सम्मान में सड़क में आने को मजबूर हो जायेगें।




