रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार की सियासत में हलचल: निशांत की यात्रा और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर बोले कांग्रेस सांसद तारिक अनवर।
तारिक अनवर का बड़ा बयान—’समय बताएगा जदयू के दावों की हकीकत’।
कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद तारिक अनवर ने राज्य के वर्तमान सियासी हालात और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उभरे नए समीकरणों पर बड़ा बयान दिया है। निशांत की यात्रा से लेकर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर तक, तारिक अनवर ने हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है।
1: निशांत की यात्रा पर]
निशांत की हालिया यात्रा को लेकर जब तारिक अनवर से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे बेहद सहज बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति स्वतंत्र है और अपनी-अपनी यात्रा निकालने का सबको अधिकार है। अनवर के मुताबिक, इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है कि कोई अपनी विचारधारा या जनसंपर्क के लिए यात्रा निकाल रहा है।
2: एनकाउंटर के मुद्दे पर]
वहीं, प्रदेश में लगातार हो रही एनकाउंटर की घटनाओं पर तारिक अनवर ने रहस्यमयी अंदाज में सरकार को घेरा। उन्होंने कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्रवाई पर तंज कसते हुए सिर्फ इतना कहा— “अभी तो शुरुआत है, आगे-आगे देखिए होता है क्या।” उनके इस छोटे से बयान के बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
3: सम्राट चौधरी और अल्पसंख्यक मुद्दा]
सबसे तीखा हमला उन्होंने जदयू की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किया, जिसमें अल्पसंख्यकों को ‘न घबराने’ की सलाह दी गई थी। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जदयू ने अल्पसंख्यकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए यह कवायद शुरू की है। इस पर पलटवार करते हुए तारिक अनवर ने कहा कि “चलिए, अब तो समय ही बताएगा कि आगे क्या होता है।” उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि दावों और हकीकत के बीच का अंतर जनता जल्द देख लेगी।




