:- रवि शंकर अमित!
मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश।
पटना, 03 मई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की हुयी असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।




