:- रवि शंकर अमित/ बबलू राय!
बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में एक साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटे तक एन एच 31 को जामकर पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर हंगामा किया। वही एनएच 31 जाम रहने के कारण आवाहजाहीं पूरी तरह से ठप हो गया। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मोसादपुर वार्ड नंबर 7 के रहने वाले प्रमोद राय के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रमोद राय अपने साइकिल पर सवार होकर मजदूरी कर के घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। जिससे प्रमोद राय की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत से गुस्सा आए लोगों ने न 31 को जाम कर दिया। और जमकर पुलिस प्रशासन खिलाफ घंटे तक हंगामा किया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को काफी समझा बूझकर मामला को शांत कराया और सरकारी लाभ चार लाख मुआवजा देने की आश्वासन देकर शांत कराया। और उसके बाद शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई दी गई है!
बाईट – बीडीओ




