रिपोर्ट – पंकज कुमार!
मजदूर दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान अपराजित लोहान के पहल पर कई मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई मजदूर अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर काफी गदगद नजर आ रहे थे जहानाबाद के पुलिस कप्तान अपराजिता लोहान ने इस संबंध में बताया कि आज मजदूर दिवस के मौके पर कुल 103 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल को विभिन्न तकनीकी माध्यमों के सहायता लेकर बरामद किया गया बरामद किए गए सभी मोबाइल सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के बीच दिया गया। इन 103 मोबाइल पाने वाले लोगों में अधिकांश मजदूर किस्म के लोग हैं जो अपने गाढी कमाई से किसी तरह से इकट्ठा कर मोबाइल खरीद की थी और मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया तो किसी का गुम हो गया था इनमें से कई ऐसे मजदूर लोग हैं जो मोबाइल खो जाने के बाद अब तक मोबाइल नहीं खरीदे थे आज मजदूर दिवस के मौके पर जब उनका खोया हुआ एवं चोरी गए मोबाइल वापस हुआ तो काफी खुश नजर आ रहे थे पुलिस कप्तान ने कहा कि इसमे डीआईयू एवं तकनीकी विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत की है जो बधाई के पात्र हैं उन्होंने जहानाबाद के लोगों से अपील किया है कि आपका अगर मोबाइल चोरी हो जाता है या खो जाता है तो सरकार के द्वारा दिए गए ऐप पर अपना मोबाइल का विस्तृत डाटा जरूर दें आप अगर अपना डाटा मोबाइल का देते हैं तो उस समय आपका सिम कार्ड एवं मोबाइल बंद कर दिया जाएगा अगर कोई उस मोबाइल को किसी तरह का उपयोग करना चाहेगा तो नहीं हो सकेगा पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले के तमाम थाना में मोबाइल को लेकर ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक अभियान चलाया जा रहा है अगर किसी की मोबाइल चोरी हो जाती है या खो जाती है तो तत्काल मोबाइल के कागजात के साथ थाना जाकर उन्हें एक फॉर्म भरना होता है जो जरूर भर दें ताकि पुलिस आपका चोरी गए एवं खोए हुए मोबाइल को वापस कर सके पुलिस कप्तान के द्वारा दिए गए खोए हुए मोबाइल पाकर कई मजदूरों ने बताया कि हम लोगों ने सोचा भी नहीं था कि हम लोगों का जो मोबाइल खो गया है या फिर चोरी हो गया है वह वापस होगा लेकिन जहानाबाद पुलिस के पहल के बाद आज हम लोगों को मोबाइल वापस मिला है इससे हम लोग काफी खुश हैं




